थाना पट्टी में नवनिर्मित मेस का पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया उद्घाटन
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी परिसर में नवनिर्मित मेस का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने नवनिर्मित मेस की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में पुलिसकर्मियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित मेस से थाना पट्टी में तैनात पुलिसकर्मियों को सुविधाजनक एवं बेहतर भोजन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर थाना पट्टी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें